CG NEWS : ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी दो दोस्तों की मौत

CG NEWS : ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी दो दोस्तों की मौत

CG NEWS : सड़क किनारे खड़े हुए ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की हो गयी मौत, गांव में शोक की लहर

CG News : छत्तीसगढ़ में लगातार बाइक, कार और ट्रक के एक्सीडेंट का मामला लगातर दिखाई देते आ रहा है ऐसी बिच  जांजगीर चांपा  से बड़ी न्यूज़ निकलकर सामने आ रही है जहा पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात ग्राम कुटरा में नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी हुई ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई। जिससे हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई है। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच करने के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

 

CG NEWS : ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी दो दोस्तों की मौत
CG NEWS : ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी दो दोस्तों की मौत

 

CG के जांजगीर चांपा के दिल दहला देने वाला मामला 

CG NEWS , जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीरचापा जिले में सड़क हादसों का का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते गुरूवार की रात को ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार के साथ स्कूटी पीछे जा टकराई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई है। यह जो घटना है वह पामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सुमित कश्यप जो अपने मामा गांव कुटरा में ही रहा करता था। वहीं 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप दोनों दोस्त मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी से निकले हुए थे।

क्या है जांजगीर चांपा ग्राम कुटरा का पूरा मामला 

यह जो मामला है वह गणेश उत्सव में गाना गाने का अभ्यास को लेकर दोनों  दोस्त अपने अन्य साथियों को लेने जाने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी हुयी ट्रक के पीछे स्कूटी जा टकराई हादसे में दोनों युवकों को गंभीर रूप चोट आने पर डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

जहां पर डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह जो घटना हुआ है उसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा था। आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। वही घटना के बाद आज सुबह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दोनो की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

kamlesh verma
Author: kamlesh verma

कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार हैं, जो राष्ट्रीय, राज्य, टेक्नोलॉजी, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। इनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक स्रोतों, सरकारी घोषणाओं और विश्वसनीय रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link