आम तोड़ने के बहस में नाती ने की नानी की बेरहमी से हत्या , मझगांव पुलिस सुलझाने में लगी हुई है
आम तोड़ने के बहस में नाती ने की नानी की बेरहमी से हत्या , मझगांव पुलिस सुलझाने में लगी हुई है जिले के मझगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलाशपुर में हुई वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने चंद घंटो में खुलासा करते हुए आरोपी नाती को किया गिरफ्तार । हत्या की इस वारदात से पुरे गांव में डर से सनसनी फैल गई थी । वह महिला को बुरी तरह से सर को कुचला गया था , इस वारदात को देखते ही पुलिस ने तुरंत की कारवाही अब नाती गिरफ्तार में है ।
नाती ने नानी का सर पत्थर से बुरी तरह से कुचला गया
ग्राम कैलाश पुर निवासी 85 वर्षीय बैशाखिया मवासी पत्नी बहु मवासी मंगलवार दोपहर गांव से कुछ दुरी पर आम के पेड़ के निचे वह महिला मृत अवस्था में मिली थी । वृद्ध महिला का शव खून से लतफत था , तथा सर बुरी तरह से कुचला गया था ।

मौके पर मिले कातिल पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त
घटना के सुचना मिलते ही मझगांव पुलिस मौके पर पहुंची और चारो ओर घेराबंदी कर जांच शुरू की पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजते हुए मौके से मिले पत्थर सहित अन्य साक्ष्य को जब्त किया ।
आम तोड़ने की बात को लेकर नाती और नानी में विवाद हुवा था
पुलिस के जांच में दौरान पता चला की मृतका का अपने नाती शिवप्रसाद उर्फ़ कल्लू मवासी से आम तोड़ने के बात को लेकर विवाद हुवा था । दोनों के बिच हुई बात दोपहर को विवाद हुवा इसी गुस्से में आकर नाती ने अपने नानी की बेरहमी से कर दी हत्या । मृतक के सर में पत्थर पटक दिया , जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई ।
आरोपी ने अपनी गुनाह कुबूल कर लिया
मझगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिवप्रसाद उर्फ कल्लू मवासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूरा मामला सामने आ गया |
कल का मौसम : छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
Ebola virus Alert in Raipur : एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
Author: kamlesh verma
कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार हैं, जो राष्ट्रीय, राज्य, टेक्नोलॉजी, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। इनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक स्रोतों, सरकारी घोषणाओं और विश्वसनीय रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।







