CHHATTISGARH : रायपुर के तेलीबांधा तालाब में फिर से मरने लगी मछलियां , ऑक्सीजन के कमी से जलीय जीवन पर आय संकट
RAIPUR : रायपुर शहर के तेली बांधा तालाब जो की मुख्य पर्यटन और मनोरंजन स्थल में शामिल है तेलीबांधा तालाब में फिर से एक बार मछलियों के मरने का मामला सामने आया है । बड़ी संख्या में तालाब के किनारे में मरी हुई मछलियां दिखाई दे रही है , जबकि पानी में झाग और बदबू से लोगो में चिंता बनी हुई है । लोगो का कहना है की तालाब का नियमित सफाई कई महीना से बंद है । जिसके कारण जलकुम्भी फैल रहा है । और पानी की गुणवत्ता जगतार ख़राब हो रही है
पर्यावरण विशेषज्ञ नितिन सिंघवी
पर्यावरण विशेषज्ञ के मुताबिक अत्यधिक जलकुम्भी तालाब के ऊपरी हिस्सा ( सतह ) को ढक देती है , जिससे सूर्य की रोशनी पानी के भीतर तक नहीं पहुंच पति है , इसके चलते ऑक्सीजन का स्तर घटने लगता है और मछलियों सहित जल में रहने वाले जितने भी जलीय जीव पर खतरा बढ़ जाता है ।
रुके हुए पानी और घने जलीय पौधो के बीच मच्छरों का प्रजनन भी बढ़ता है जिसके कारण से डेंगू और मलेरिया जैसे बीमारी फैलती है लगातार बढ़ रही गाद से तालाब की गहराई भी कम हो रही है स्थिति का असर तालाब की सुंदरता पर असर पड रही है जिससे बोटिंग जैसी गतिविधियों पर भी पड़ रही है

जलकुम्भी का फैलाव बिगाड़ रहा है तालाब का संतुलन
विशेषज्ञ के मुताबिक जलकुम्भी सिमित मात्रा में होने से जलाशय की सुंदरता बढाती है और अगर वही जलकुम्भी 60 से 70 प्रतिसत तक पहुंच जाता है तो यह तालाब के प्राकृतिक संतुलन के लिए खतरनाक बन जाती है । जलकुम्भी पानी की सतह पर परत बनाकर ऑक्सीजन और प्रकाश को प्रभावित करती है इससे जलीय जीवो के लिए अनुकूल वातावरण ख़त्म होने लगता है ।
तालाब के बिगड़ती संतुलन से मच्छरों से बड़ कसता है खतरा
तालाब में बड़ते जलकुम्भी और रुका हुवा पानी मच्छरों के पनपने का जरिया बन गया है स्वास्थ विशेषज्ञ डॉ पंकज किशोर के अनुसार ऐसी स्थिति में डेंगू और मलेरिया जैसे बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती है । बहुत चितना जनक बन गई है आसपास के रहवासियों के लिए ये केवल पर्यावरणीय नहीं , बल्कि स्वास्थ सम्बन्धी चिंता का विषय है ।
पर्यटन और बोटिंग गतिविधियों पर प्रभावित
रायपुर के तेलीबांधा तालाब शहर की पहचान है प्रमुख पर्यटन केन्द्रो में शामिल है यह बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है लोग अपने थकान को दूर करने और मनोरंजन के लिए जाते है लेकिन पानी में गन्दगी और बदबू , जलकुम्भी के कारण तालाब की सुंदरता प्रभावित हो रही है ।
फैक्ट फाइल
- स्थान: तेलीबांधा तालाब, रायपुर
- समस्या: मछलियों की मौत, पानी में फेन और बदबू
- मुख्य कारण: सफाई कार्य बंद, जलकुंभी का बढ़ता फैलाव
- संभावित असर: आक्सीजन की कमी, जलीय जीवों पर खतरा
- स्वास्थ्य जोखिम: मच्छरों की बढ़ोतरी, डेंगू-मलेरिया का खतरा ।
Ebola virus Alert in Raipur : एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
Author: kamlesh verma
कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार हैं, जो राष्ट्रीय, राज्य, टेक्नोलॉजी, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। इनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक स्रोतों, सरकारी घोषणाओं और विश्वसनीय रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।







