Ahmedabad Plane Crash पूर्व CM विजय रुपाणी का हादसे में निधन
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश का कल बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी का निधन हो गया है। आपको बता दे की इस विमान में 242 पैसेंजर सवार थे, जिसमें 56 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाल नागरिक भी थे।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद शहर में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश का बड़ा हादसा हो गया है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी भी सवार थे, जिनका इस हादसे की वजह से निधन हो गया है।
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के गिरते ही पूरा इलाका धुएं से पूरी तरह ढक गया था। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 पैसेंजर सफर कर रहे थे, जिसमें की लगभग 56 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाल नागरिक भी थे बताया जा रहा है। विजय रूपाणी जी लंदन की सफर में थे वह अपनी बेटी व पत्नी से मिलने के लिए लन्दन जा रहे थे।
https://chhattisgarhnewstv24.in/ahmedabad-plane-crash-अहमदाबाद-विमान-हादसा-ज/

विजय रूपाणी जी का नाम गुजरात भारतीय जनता पार्टी के कुछ मुख्य नेताओ में आता था । विजय रूपाणी जी भाजपा के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जो शुरू से पार्टी से जुड़े रहे। और उनकी इसी ईमानदारी का उनको इनाम भी उनको मिला। उन्होंने 2014 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था। 2016 में आनंदीबेन पटेल को हटाकर उनको राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था ।
विजय रूपाणी का जन्म
2 अगस्त 1956 को विजय रूपाणी का जन्म म्यांमार की राजधानी रंगून में हुआ था। उनके पिता वहां बिजनेस किया करते थे, लेकिन उनके जन्म के ठीक 4 साल बाद वह राजकोट लौट आए थे। उन्होंने राजकोट में ही शिक्षा प्राप्त की थी।
https://globaltrendlines.com/chatgpt-down-global-outage-cause-fix-updates/
युवा दौर में ही राष्ट्रवादी विचारों से थे प्रेरित
विजय रूपाणी का छात्र जीवन से राष्ट्रवादी विचारों की तरफ झुकाव था। ऐसे में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति की शुरुआत की। 1971 में जनसंघ से जुड़कर राजनीतिक मैदान में उतरे। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना होने पर उसकी सदस्यता ले ली। ऐसे में वह पार्टी से उसके स्थापना काल से जुड़े थे।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसा जाने क्या है पूरी खबर







