Sukma News Today- हिड़मा के साथियों के साथ 15 माओवादी सुकमा में हुए सरेंडर सभी के ऊपर था कुल 48 लाख के इनाम
Sukma News Today- सुकमा के माओवादी को बड़ा झटका लगा है जहां पर खतरनाक माओवादी हिड़मा के करीबी चार साथियों के साथ कुल 15 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यधारा में लौटने का भी निर्णय लिया। इनमें से चार महिलाएं भी शामिल हैं आपको बता दे की सभी पर कुल 48 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया था। आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश माओवादी पीएलजीए बटालियन 01 और विभिन्न प्लाटून व एरिया कमेटियों से जुड़े हुए थे।
Sukma News Today- माओवादी के संगठन का लगातार पतन हो रहा है, इसी के चलते एक ओर खतरनाक माओवादी हिड़मा मारा गया वहीं दूसरी ओर उसके साथ काम करने वाले चार साथियों समेत 15 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। आपको बता दे की इनमे चार महिलाएं भी शामिल है और सभी पर करीब 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने पुष्टि करते हुए सभी माओवादियों को प्रोत्साहन राशि और पुर्नवास नीति का लाभ देने की बात भी कही।
सोमवार की शाम को लगभग 4 बजे जिला मुख्यालय स्थित नक्सल सेल कार्यालय में पुलिस अधाीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष 15 माओवादियों ने आत्म समर्पण किया। और इसमें से चार खूंखार माओवादी हिड़मा के साथ काम कर चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएलजीए बटालियन नंबर 01 के चार माओवादी दर्जनों घटनाओं में शामिल रहे है, इसके अलावा सभी माओवादी पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम भी कर रहे थे ।
वहीं, आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों में माड़वी सन्ना पीएलजीए बटालियन 01 की प्लाटून नंबर 2 की डिप्टी कमांडर (8 लाख), सोड़ी हिड़मे पीएलजीए बटालियन 01 की प्लाटून नंबर 2 की सदस्य (8 लाख), सुर्यम उर्फ रव्वा सीआरसी प्लाटून 01 का कमांडर (8 लाख), मीना उर्फ माड़वी भीमे सीआरसी प्लाटून 01 की डिप्टी कमांडर (8 लाख), सुनिता उर्फ कुहराम प्लाटून नंबर 26 की डिप्टी कमांडर ( 5 लाख), मड़कम पांडू पामेड़ एरिया कमेटी कमांडर इनचीफ ( 5 लाख), कुंजाम सिंगा गोलापल्ली एलओएस डिप्टी कमांडर ( 3 लाख), माड़वी सोमड़ी गोमपाड़ आरपीसी अध्यक्ष ( 2 लाख), चिलका उर्फ माड़वी पोज्जे (1 लाख) इनाम, नुप्पो बुधरा, नुप्पो भीमा, मड़कम सुक्का, पोड़ियम जोगा, पोड़ियम लखमा, कोवासी हिड़मा शामिल हैं जो माओवादी संगठन के सदस्य के रूप में पिछले कई सालो से कार्यरत थे।
सभी माओवादियों को प्रोत्साहन राशि दी गई, साथ ही पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही। इस दौरान कमांडेंट कमलेश कुमार, सुरेश सिंह पायल, अभिषेक वर्मा, मनीष रात्रे समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हथियार छोड़ अनुमति लेकर आ रहे माओवादी आत्म समर्पण करने के लिए
जानकारी के मुताबिक आत्म समर्पण करने वाले सभी माओवादियों के पास किसी भी प्रकार का हथियार नहीं था। बताया जाता है कि सभी माओवादियों ने पहले संगठन में आत्म समर्पण करने की अनुमति मांगी उसके बाद वहां हथियार जमा कराए फिर आत्म समर्पण करने के लिए पुलिस के संर्पक में आए। माओवादी संगठन के सदस्य लगातार आत्म समर्पण कर रहे हैं। इसमें खासबात यह है कि बस्तर के माओवादी बस्तर में आत्म समर्पण कर रहे है जबकि आंध्र और तेलंगाना के माओवादी उन्ही प्रदेशों में आत्म समर्पण कर रहे है।
reed more:-
AKTU Result 2025 Declared Today – Check Now! AKTU Result 2025







