इंदौर: ई-रिक्शा में बैटरी ब्लास्ट, इलाज के दौरान एक महिला की मौत

इंदौर: ई-रिक्शा में बैटरी ब्लास्ट, इलाज के दौरान एक महिला की मौत

इंदौर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट, दो महिलाएं झुलसी; एक की मौत

इंदौर:- शहर के व्यस्त क्षेत्र विजयनगर में शनिवार सुबह ई-रिक्शा की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों 90 प्रतिशत तक जल गई थीं। इलाज के दौरान 50 वर्षीय पवित्रा चौहान की मौत हो गई, जबकि उनकी 85 वर्षीय मां राजकुंवर बाई सोलंकी की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना स्कीम-54, विजयनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी आंखों का उपचार करवाने निरंजनपुर से ई-रिक्शा में विजयनगर पहुंची थीं। जैसे ही रिक्शा रुका, अचानक जोरदार धमाके के साथ बैटरी फट गई।

विस्फोट इतना तेज था कि बैटरी का एसिड उछलकर रिक्शा की सीट और रेगजिन में आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में ई-रिक्शा धू-धू कर जल उठी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को ग गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पवित्रा ने दम तोड़ दिया।

चालक अरुण गुप्ता भी जल गया है। पुलिस के अनुसार रिक्शा में अतिरिक्त बैटरी लगाई गई थी, जो हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। ई-रिक्शा को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

एक्सपर्ट ने बताए ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट के कारण

एसजीएसआईटीएस के आईपी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कृष्णकांत धाकड़ के अनुसार बैटरी ब्लास्ट के प्रमुख कारण:

  • लिथियम-आयन बैटरी में किसी एक सेल का शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग

  • नकली या गैर-मानक चार्जर का उपयोग

  • लंबे समय तक लगातार चार्जिंग

  • दुर्घटना या झटका लगने से बैटरी पैक को नुकसान

  • पुरानी बैटरी का अत्यधिक उपयोग

  • इलेक्ट्रोलाइट का रिसाव या अंदरूनी खराबी

पहले भी हो चुके ऐसे हादसे

  • जून 2025, बिहार – ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट में महिला की मौत

  • मार्च 2025, गाजियाबाद – चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने से 4 झुलसे

  • फरवरी 2024, बिजनौर – बैटरी विस्फोट में 5 लोग झुलसे

ऐसी सावधानियां रखें

  • हमेशा प्रमाणित चार्जर का ही उपयोग करें

  • चार्जिंग के दौरान वाहन को बंद जगह पर न रखें

  • बैटरी के कनेक्शन में छेड़छाड़ न करें

  • झटका लगने या बैटरी भीगने पर तुरंत जांच कराएं

  • ओवरचार्जिंग से बचें

बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन टूटी, आरा में बड़ा हादसा होने से बचा

kamlesh verma
Author: kamlesh verma

कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार हैं, जो राष्ट्रीय, राज्य, टेक्नोलॉजी, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। इनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक स्रोतों, सरकारी घोषणाओं और विश्वसनीय रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link