थानखम्हरिया मंडी में भयानक जाली नोट, 15 नोट बरामद

थानखम्हरिया सब्जी मंडी में मिले जाली नोट

थानखम्हरिया सब्जी मंडी में जाली नोटों का सर्कुलेशन, 15 नोट बरामद एक ही सीरियल नंबर के नोट मिलने से हड़कंप

थानखम्हरिया नगर की सब्जी मंडी में सोमवार को जाली नोटों का बड़ा मामला सामने आया। यहां 100 रुपये के 10 और 200 रुपये के 5 नोट एक ही सीरियल नंबर के पाए गए, जिससे संगठित गिरोह की आशंका मजबूत हो गई है।

भीड़ का फायदा उठाकर खपाए जा रहे नकली नोट

मंडी के साथ-साथ किराना, कपड़ा और अनाज बाजारों में भीड़भाड़ के दौरान सुनियोजित तरीके से जाली नोट खपाए जा रहे हैं। व्यापारी अनजाने में इन नोटों को स्वीकार कर रहे हैं।

थानखम्हरिया सब्जी मंडी में मिले जाली नोट
सब्जी मंडी में एक ही सीरियल नंबर के जाली नोट मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

व्यापारियों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

सोमवार को मंडी के व्यापारी छेदू सिन्हा, कचरू निर्मलकर और विश्वनाथ सिन्हा के गल्ले में नकली नोट मिले। इसके बाद अन्य व्यापारियों ने भी संदिग्ध नोट दिखाए।

थाना प्रभारी से की शिकायत

मंडी संचालकों ने थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा से मिलकर इस गिरोह का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

करीब 10 साल पहले भी नगर में बड़ी मात्रा में नकली नोट पकड़े गए थे। अब एक बार फिर उसी तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

असली जैसे दिखते हैं नकली नोट

मंडी में मिले जाली नोट देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। ये साधारण फोटोकॉपी नहीं बल्कि प्रिंटेड नोट हैं, जिनमें तकनीकी खामियों के कारण इनके नकली होने की पहचान हुई।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

थाना प्रभारी ने व्यापारियों और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। संदिग्ध नोट या व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

INSTAGRAM पर दोस्ती पड़ी महंगी महिला से 1.73 लाख की ठगी 

नारायणपुर : ITBP जवानों ने 5KM पैदल चलकर बचाई जान

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link