मोहला राजनंदगांव में माओवादियों का बड़ा हथियार डंप बरामद
मोहला सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 31 मार्च की तय समयसीमा से ठीक पहले पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने जंगलों में माओवादियों का हथियार डंप बरामद किया।

घने जंगलों में छिपाकर रखा गया था डंप
जानकारी के अनुसार डीआरजी और आईटीबीपी की टीम कलवर, कोवाचीटोला और उइकाटोला के बीच जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
AK-47 और INSAS राइफल बरामद
सर्च के दौरान घनी झाड़ियों में छिपाकर रखा गया डंप मिला, जिसमें एक AK-47 राइफल, एक INSAS राइफल और उनसे जुड़ी मैगजीन बरामद की गईं।
इलाके में बढ़ी सतर्कता, जारी सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और एरिया डोमिनेशन के साथ व्यापक सर्च अभियान लगातार जारी है।
इनपुट के आधार पर चल रहे ऑपरेशन
प्रदेश में माओवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च तक की समयसीमा तय की गई है।
समर्पित माओवादियों से मिल रहे इनपुट
जिले के आखिरी पांच माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनसे मिले इनपुट के आधार पर लगातार संयुक्त ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
जंगलों में छिपे डंप बनते हैं बड़ा खतरा
माओवादियों की पुरानी रणनीति के तहत जंगलों में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे जाते हैं। इनका उपयोग अचानक हमलों या घात लगाने के लिए किया जाता है।
कई बार ये डंप लंबे समय तक छिपे रहते हैं, जो सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी खतरा बन जाते हैं।
Author: kamlesh verma
कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार हैं, जो राष्ट्रीय, राज्य, टेक्नोलॉजी, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। इनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक स्रोतों, सरकारी घोषणाओं और विश्वसनीय रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।







