Jabalpur Death Case: जब महज का रास्ता 5 मिनट का , तो अस्पताल पहुंचने में 2 घंटा और 39 मिनट की देरी , आखिर क्यों
Jabalpur Death Case: कविता दक्षिणामूर्ति की रहस्यमय मौत मामले में दायर पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश अवधेश श्रीवास्त्व की अदालत में सुनवाई हुई मृतिका के पिता चेन्नई निवासी पी दक्षिणा मूर्ति की और से आदिवाक्ता मनीष वर्मा विनोद सिसोदिया व निधि सोनकर ने पक्ष रखा।
दूसरे पक्ष द्वारा पुन: समय मांगने का किया गया विरोध
मृतिका के पति सेना के मेजर एम् नागार्जुन की ओर से पुनः समय मंगे जाने का विरोध किया । अदालत ने अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की ।
इस प्रकरण में हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग सम्बन्धी याचिका भी विचारधीन है । सबसे खास बात यह है की कविता के पिता द्वारा इस मामले को भोपल के त्विषा शर्मा कांड से जोडकर उच्च स्तरीय जांच पर बल दिया जा रहा है।

प्रमुख आरोप
2 मार्च 2025 को विवाह 10 जून 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों का मौत
पति एम. नागार्जुन, ससुर ओम पी गणपति और सास ओम प्रेमलता पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप।
शादी में 100 तोला सोना, 20 लाख रुपये का हीरों का हार सहित अन्य उपहार दिए जाने का दवा ।
यह भी पढ़े :- Korba Crime News: पुलिस बनकर घर में घुसे, जेवर लेकर फरार
बड़ा सवाल
बाथरूम में गिरने के बाद दो घंटे 39 मिनट तक अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, जबकि मिलिट्री अस्पताल गेस्ट हाउस से मात्र पांच मिनट दूर था। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण बताए जाने पर भी सवाल उठाए गए। पुनरीक्षण में एफआइआर दर्ज कर निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
Author: kamlesh verma
कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार हैं, जो राष्ट्रीय, राज्य, टेक्नोलॉजी, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाते हैं। इनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक स्रोतों, सरकारी घोषणाओं और विश्वसनीय रिपोर्टों के आधार पर तैयार किए जाते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी मिल सके।







